फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लोन दिलाने का झांसा देकर 20 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र में ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल मिस्त्री के साथ 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की कई है। पीड़ित राधेश्याम ने थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

राधेश्याम ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉलर करने वाले ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम 4.20 लाख रुपये का लोन जारी हुआ है। जिसकी फाइल तैयार करने के लिए कुछ खर्च आएगा।
उन्होंने फोन करने वाले को अपने घर पर बुला लिया। आरोपी घर पहुंच गया और 20 हजार रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने पांच हजार रुपये नकद और 15 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में जमा करा दिए। इसके बाद उसने नंबर बंद कर लिया। पुलिस ने खाते की जांच की तो वह समालखा के अनुज का निकला। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें