फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब ठेके के सेल्समैन से लूटे 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। मतरौली गांव स्थित शराब ठेके के सेल्समैन पर तीन बदमाश पिस्तौल की बट से हमला कर 20 हजार रुपये लूट ले गए। तीनों बदमाश शनिवार रात साढ़े आठ बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वह सेल्समैन का पर्स भी छीन कर ले गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना शराब ठेकेदार को दी। शराब ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

आट्टा गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह 10 दिन से मतरौली गांव स्थित शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। वह शनिवार रात को शराब ठेके पर काम कर रहा था। रात साढ़े आठ बजे एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। दो युवकों ने कपड़े से मुंह को बांधा था। एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। दो युवक ठेके के अंदर की कुंडी खोलकर आ गए। एक युवक के हाथ में चाकू था। दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी। एक युवक ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। यह गल्ले से 20 हजार रुपये व उसकी जेब से उसका पर्स निकाल कर ले गए। उसके पर्स में कुछ पैसे, पैन कार्ड व डेबिट कार्ड था।

वर्जन-
बापौली पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उम्मीद है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें