फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रिंट रिच प्रतियोगिता के 20 शिक्षकों को किया सम्मानित

Thu, 11 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खंड स्तर पर प्रिंट रिच प्रतियोगिता के चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते बीईओ विक्रम सहरावत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रिंट रिच प्रतियोगिता में खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों में निपुण भारत अभियान और निपुण हरियाणा के अंतर्गत कक्षाओं को आकर्षक बनाने व टीएलएम आदि से परिपूर्ण कर प्रिंट रिच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में खंड पानीपत से शिक्षकों ने अपनी कक्षाओं के वीडियो बना प्रिंट रिच प्रतियोगिता के लिए भेजे, जिसमें से निर्णायक मंडल ने खंड स्तर पर 20 उत्कृष्ट वीडियो को चुना। इसके लिए चयनित प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत बिक्रम सहरावत ने प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों के लिए कक्षा कक्ष में सीखने के लिए विभिन्न प्रकार की अधिगम सामग्री महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को किया सम्मानित
बीआरपी अंजली ने बताया कि प्रतियोगिता में खंड पानीपत से शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 20 शिक्षकों में योगिता दहिया, सुमन, वीना गर्ग, जितेंद्र कुमार, सोनू देवी,, बोधराज श्योराण, शशिकांत, अजय कुमार, गीतांजलि, सुशीला, शम्मी, सीमा, संध्या रानी, सीमा यादव, मोनिका गांधी, सोनिया, पूजा, ऋतु, सुशीला उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुनी गई व सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें