फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो मानसिक दिव्यांग बच्ची ट्रेन में सवार हो पहुंची फैजाबाद, सोशल मीडिया से हुई शनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मां की डांट से नाराज हुई करीब 11 साल की मानसिक दिव्यांग बच्ची ने बुधवार को घर छोड़ने का फैसला लिया। घर से रेलवे स्टेशन पहुंच शहीद एक्सप्रेस में सवार हो गई। ट्रेन बदलते हुए फैजाबाद जा पहुंची। वीरवार को ट्रेन में चेकिंग कर रहे आरपीएफ के जवानों की नजर गुमसुम बैठी बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने पूछताछ कर उसे सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन 14650 से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी की ममता ने वीरवार को किला थाना पुलिस को बताया कि उसकी करीब 11 साल की बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग है। जो बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर से गायब हो गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर बच्ची की गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र हुड्डा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर बच्ची मिलने का मैसेज वायरल किया तो बच्ची की शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कराकर जल्द ही बच्ची को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें