फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरूण के हत्यारे को पकड़ने के लिए गठित की विशेष टीम, यूपी और बिहार में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अरूण के हत्यारे को पकड़ने के लिए गठित की विशेष टीम, यूपी और बिहार में दी दबिश
पानीपत। राजेश कॉलोनी में खाना पका रहे मजदूर अरूण की हत्या करने के मामले में थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस मृतक के परिजनों, परिचितों और साथी श्रमिकों पर नजर गड़ाए हुए है। इसके अलावा पुलिस निरंतर यूपी और बिहार पुलिस से भी संपर्क साथ कुछ संदिग्धों बारे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बिहार के मोतिहारी जिले के राजपुर टोला निवासी 35 वर्षीय अरूण का शव वीरवार को उसके कमरे में पड़ा मिला था। वहीं कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उसके भाई रवि चौबे ने गेट खोला तो उसे अरूण की कटी हुई गर्दन दिखाई दी। शव के पास में वारदात में प्रयुक्त कैंची भी पड़ी हुई मिली। आरोपी ने पड़ोसी श्रमिकों की नजरों से बचने के लिए अरूण के शव को रजाई से ढका दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें