उन किसानों की ही खरीदी जाएगी सरसों जिन्होंने अपनी फसल का ब्यौरा-मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया
पानीपत । नई अनाज मंडी पानीपत में पहली बार सरसों की खरीद करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्रयाप्त प्रबंध किए है। इसके लिए एक सूची जारी की गई है। इसलिए सभी किसान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडियों में जाकर अपनी सरसों बेच सकते हैं। सरसो खरीद का कार्य वीरवार को आरंभ कर दिया गया है लेकिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भी उन्हीं किसानों की सरसों खरीदी जाएगी जिन्होंने अपनी फसल का ब्यौरा मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया हो। पानीपत जिला में केवल 443 किसानों ने ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सरसों की खरीद के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत विकास खंड के किसान के लिए वीरवार का दिन है। इसी प्रकार शुक्रवार 29 मार्च को मतलौडा क्षेत्र के किसान 30 मार्च को इसराना क्षेत्र के किसान अपनी नजदीक की मंडी में अपनी सरसों बेच सकते हैं। इसी प्रकार 1 अप्रैल को बापौली, 2 व 3 अप्रैल को समालखा क्षेत्र, 4 अप्रैल को पानीपत क्षेत्र के किसान 5 अप्रैल को मतलौडा क्षेत्र 6 अप्रैल को इसराना क्षेत्र 8 अप्रैल को बापौली 9 व 10 अप्रैल को समालखा खंड के किसान अपनी सरसों निकट की मंडी में बेच सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किस गांव को किस मंडी में सरसों बेचनी है इसकी जानकारी जिला प्रबंधक हैफेड की और से संबंधित विभागों को दे दी गई है।