शूटिंग और लेखन में आर्य कालेज के छात्रों ने जीते मेडल
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने पंजाब के रोपड़ में हुई वार्षिक ट्रेनिंग शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीत हासिल की व कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने ट्रेनिंग कैंप के दौरान जीतकर आने वाले कैडेट्स का कॉलेज पहुंचने पर सम्मान किया। एनसीसी समन्वयक प्रो.राजेश गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहना की। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमें अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए व एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालना करना चाहिए। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज एनसीसी इकाई के कैडेट्स दीपक, प्रिया व वंदना का ऑल इंडिया शूटिंग कैंप व कैडेट्स गगन, माफी व चंदन का थल सेना कैंप दिल्ली के लिए चयन हुआ है। वहीं कैंप में आयोजित लेखन प्रतियोगिता में कैडेट गगन ने प्रथम स्थान व शूटिंग में कैडेट दीपक ने ब्रांज मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डॉ.रमेश शिंगला,प्रो.उमेद सिंह व डॉ.संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।