फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के दिखाए रास्ते पर चले युवा वर्ग : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के दिखाए रास्ते पर चले युवा वर्ग : शर्मा
विज्ञापन

पानीपत। इंकलाब का नारा बुलंद करने वाले राष्ट्र नायक शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव भारत माता को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद और सम्मान में नई सोच सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी ने 88वां शहादत दिवस के रूप में मनाया। सोसायटी के सभी सदस्यों ने नमन भाव से शहीदों की प्रतिमा पर सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सोसायटी की अध्यक्ष शीतल शर्मा और महासचिव मोहित शर्मा ने कहा कि युवाओं को शहीद ए आजम भगत सिंह और उनके साथियों के जीवन में विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सफ ल राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज चौहान, सचिव लवली सेठी, राजू शर्मा, सन्नी मक्कड़, ओम नागपाल, अनिल बुद्धिराजा, संदीप प्रजापत, फतेह मलिक व कोमल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें