फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चतुर्थ व पांचवे दिन चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर के दौरान चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा स्वच्छ पानीपत स्वस्थ पानीपत विषय पर आयोजित सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के चतुर्थ व पांचवें दिन स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मीनल तालस सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगभग 125 स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छ पानीपत स्वस्थ पानीपत विषय पर लोगों को स्वच्छता व जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाकर ही बदलाव लाया जा सकता है हमें मिलकर इस तरह के प्रयासों में अपना योगदान देते रहना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रो विवेक गुप्ता व डॉ मीनल तालस ने शिविर में उपस्थित सभी अध्यापकों व स्वयंसेवकों के साथ ग्राम सिवाह में गली गली व घर घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। ग्राम सिवाह पहुंचने पर ग्राम सरपंच खुशदिल कादियान व सीनियर एडवोकेट सुरेंद्र भारद्वाज ने पूरी टीम का जागरूकता अभियान में पूरा सहयोग दिया। प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के चतुर्थ दिन सभी स्वयंसेवकों ने फुलों की होली खेली व कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ मीनल तालस, प्रो सोनू ढुल, प्रो संदीप, प्राध्यापिका अनुराधा, ज्योति सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें