उतराखंड के इकाबलपुर शुगर मिल में धरना देने के लिए किसान रवाना
पानीपत। उत्तराखंड के हरिद्वार में इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को पिछले साल की बकाया गन्ने की पेमेंट नहीं दी है। शुगर मिल की तरफ किसानों की करीब 40 करोड़ रुपये पेमेंट बकाया है और वह पेेमेंट पानीपत, सोनीपत, गोहाना, करनाल आदि जिलों के किसानों की है। शुगर मिल द्वारा हरियाणा के किसानों की पेमेंट नहीं देने के विरोध में किसानों द्वारा शुगर मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उस धरने में पानीपत जिला के भी सैकड़ों किसान भाग ले रहे हैं। धरने में शामिल होने के लिए सैकड़ों किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेश दहिया के नेतृत्व में रवाना हुए। जिला प्रधान सुरेश दहिया ने कहा कि शुगर मिल द्वारा प्रदेश के कई जिलों के किसानों की पिछली साल की करीब 40 करोड़ रुपये पेेमेंट अभी तक भी नहीं दी गई है। जिससे किसानों में भारी नराजगी बनी हुई है। वहीं सुरेश दहिया ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार से भी उस शुगर मिल में किसानों की बकाया पेेमेंट दिलवाने में मदद करने की गुहार लगाई थी पर किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। दहिया ने कहा कि यदि इकबालपुर शुगर मिल में धरने के दौरान यदि प्रदेश के किसी किसान को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी हरियाणा व उत्तराखंड सरकार की होगी। इस अवसर पर कृष्ण देशवाल, प्रेम सिंह देशवाल, कामरेड भीम सिंह, हरीराम देशवाल, ओमप्रकाश, राजिंद्र शर्मा, बलबीर कवि व सत्यवान नरवाल आदि मौजूद रहे।