फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ न, हो ज गी तकरार जले हरियाणवी गीत पर जमकर थिरकी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ न, हो ज गी तकरार जले हरियाणवी गीत पर जमकर थिरकी छात्राएं
विज्ञापन

पानीपत। स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज का शनिवार को समापन किया गया। यह संस्कृत कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संदीप कंदवाल की अध्यक्षता में चल रहा था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय सफीदों के प्राचार्य डॉ एस एस मोर मुख्य अतिथि तथा पीसी गुप्ता व राजेंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहे। डॉ एसएस मोर, पीसी गुप्ता व महाविद्यालय के प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन का कार्य सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्षा मंजू शर्मा तथा पूनम राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं ने हरियाणवी ,नृत्य ,नाटक, माइन तथा रिचुअल आदि प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। जिससे दर्शक बनी छात्राओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉक्टर प्रशांत कुमार, मैडम कविता ,मैडम प्रिया अग्रवाल ने सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा प्रशंसा पत्र तथा वितरित किया गया। पीसी गुप्ता ने विभिन्न कक्षा परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को 2100 रुपए तथा अन्य सांस्कृतिक व एनएसएस गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को 500 रूपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉक्टर कंडवाल ने मुख्य अतिथि तथा वशिष्ठ अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण महाविद्यालय परिवार व छात्राओं को बधाई दी। मुख्य अतिथि डॉ एसएस मोर ने अपने संदेश में छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ रामनिवास ,डॉक्टर पार्थ सारथी , डॉ अनिल कुमार, प्रदीप दलाल ,भूपेंद्र कुमार, मैडम सीमा गुप्ता ,मैडम रेनू , विनय कुमार, अजय तथा अन्य स्टाफ के साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त नॉन टीचिंग स्टाफ तथा छात्राओं व छात्र संघ का कार्य भी सराहनीय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें