फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला व जेठानी से की छेडछाड़, विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला व जेठानी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास
विज्ञापन

पानीपत। सदर क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती महिला और उसकी जेठानी से मंगलवार दोपहर को दो मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। एक आरोपी की पत्नी और बेटे ने उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्द बोले। वीडियो बना लिया। ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव बराना निवासी महिला ने मंगलवार को थाना सदर में शिकायत दी। बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। मंगलवार दोपहर को जेठानी के साथ बाड़े में पशुओं को पानी पिला रही थी। तभी गांव निवासी राजेंद्र और महेंद्र वहां आ गए। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी एक आरोपी की पत्नी और बेटा भी वहां आ गए। सभी आरोपियों ने मिल कर पीटना शुरू कर दिया। घर छोड़कर भागने के लिए दबाव बनाने लगे। जेली से भी वार किया। वह बाल- बाल बच गईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से भी कुचलने का भी प्रयास किया। पूरी घटना को आरोपी के बेटे ने मोबाइल में कैद कर ली। वह लगातार जातिसूचक शब्द बोलते रहे। शोर- शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें