फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेडछाड़ करने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

पानीपत। नांगलखेड़ी में मंगलवार को नाबालिग लड़की से घर में घुसकर युवक ने छेड़खानी की। शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया। पिटाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पिता ने सेक्टर- 29 चौकी में शिकायत दी। बताया कि वह मूलरूप से एटा, यूपी के रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से नांगलखेड़ी में किराए पर रह रहे हैं। मंगलवार दोपहर को 14 साल की बेटी घर में अकेली थी। तभी क्षेत्र का ही रहने वाले राजू घर में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी दी। शोर सुन पड़ोसी आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ आशीष कुमार का कहना है कि पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें