दवा प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पानीपत। मतलौडा के पास स्थित दवा प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मजदूर की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
24 वर्षीय देवराज कुमार पुत्र कपिल देव मूल रूप से बिहार के खजरिया जिले के अलोली गांव का रहने वाला था। एक साल से देवराज मतलौडा में नवनीत के रायल क्राप काइस नामक दवा प्लांट में मजदूरी करता था और इसी प्लांट में लेबर वार्ड में रहता था। रविवार रात को वो खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसका शव उसके कमरे में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।