चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
समालखा। गांव पावटी में रात करीब साढ़े दस बजे चलती कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार से कूदते हुए अपनी जान बचाई। आग लगने से कार जलकर राख हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
सतीश निवासी कवाली सोनीपत ने बताया कि वह अपने दोस्त से कार मांगकर गांव पावटी में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। रात करीब साढ़े दस बजे वापिस जाते समय पावटी के सरकारी स्कूल के पास कार में अचानक आग लग गई। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही कार जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।