फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर दो बदमाशों ने युवक का लूटा रुपयो से भरा पर्स व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर दो बदमाशों ने युवक का लूटा रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल
विज्ञापन


पानीपत। परमहंस कुटिया निवासी युवक कुलदीप सिंह पुत्र मान सिंह ने उसके साथ हुई मारपीट व लूट की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे बस स्टैंड से घर की ओर जा रहा था। जब वो सलारगंज गेट पहुंचा, तो वहां एक बाइक सवार दो बदमाश आए। जिन्होंने आते ही उसका रास्ता रोका व उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बदमाश उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूटा व उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। उसने बताया कि उसके पर्स में 6 हजार 700 रुपये व उसके जरूरी कागजात थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें