फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध व ठेकेदार की लारवाही से बस गड्ढे में गिरी-बाल-बाल बची सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुंध व ठेकेदार की लापरवाही से बस गड्ढे में गिरी बाल-बाल बची सवारी
पानीपत। असन्ध रोड पर एक रोडवेज बस अधिक धुंध होने के कारण सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गनीमत यह रही की बस में सवार कोई भी सवारी घायल नहीं हुआ। हालांकि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वहीं हादसे का कारण इस मार्ग के विस्तारीकरण में सुरक्षा के मानकों को नजर अंदाज करना बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह चालक मनोज कुमार पानीपत रोडवेज की बस पानीपत से कोहन्ड जा रही थी। बस में करीब 30 सवारियां थी। जैसे ही बस रिफाइनरी कुताना चौक के पास पहुंची तो धुंध अधिक होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं देने के कारण बस चालक ने सामने से आ रहे एक पराली से भरे ट्रॉले को साइड देने के लिए बस को सड़क से नीचे उतारा तो बस सड़क का विस्तार कर रही कंपनी के ठेकेदार द्वारा बनाए गए करीब 3 से 4 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। बस गड्ढे में गिरते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान यहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला गया जो ठीक थी। किसी के घायल नहीं होने पर चालक, परिचालक सहित एकत्रित लोगों ने भी राहत की सांस ली। वहीं बस चालक मनोज कुमार का कहना है कि सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क के किनारे खुदाई की हुई है पर जहां पर खुदाई की गई है वहां पर ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। वहां पर न तो सुरक्षा पट्टी लगा रखी थी और न ही निर्माण कार्य का कोई बोर्ड लगा रखा था। जिसकी वजह से बस गड्ढे में उतर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें