फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को कई बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई तो विधायक रेवड़ी ने सीएम को पार्क से अवैध कब्जा हटवाने को पत्र लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क की जमीन पर बना दिया मार्केट, डीसी ने भी नहीं की कार्रवाई, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

विधायक ने पार्क से अवैध कब्जा हटवाने को सीएम को लिखा पत्र
-भूमाफिया ने अशोक नगर के पार्क की भूमि पर अवैध मार्केट बनाने का मामला
-पार्क के लिए तय भूमि पर बने मार्केट का नगर निगम ने नक्शा पास कर रखा है
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भू माफिया ने नगर निगम के वार्ड-चार के अशोक नगर, तहसील कैंप क्षेत्र में पार्क के लिए निर्धारित 800 गज भूमि पर कब्जा कर लिया और उस पर मार्केट का निर्माण भी कर लिया। वहीं नगर निगम ने इस भूखंड पर मार्केट बनाने के लिए नक्शा भी पास कर दिया। इस संबंध में नागरिकों ने जब विधायक रोहिता रेवडी से शिकायत की तो उन्होंने उपायुक्त को कब्जा हटवाने के लिए कहा। लेकिन भू माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अशोक नगर में एक कुआं था। इसका रकबा करीब 800 गज है। अशोक नगर को बसाने वाले भूमि मालिक ने इस क्षेत्र को निवासियों को कुआं वाली जमीन पार्क के लिए दे दी थी। शुरू में अशोक नगर निवासियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और भूमाफिया ने इस भूखंड पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। वहीं भू माफिया ने भूमि के कागजात तैयार कराए और नगर निगम से इस भूखंड पर मार्केट बनाने के लिए नक्शा भी पास करवा लिया। भू माफिया ने योजनाबद्ध तरीके से मार्केट का निर्माण करवाया कि आम लोगों को इसका पता तब चला जब मार्केट बन कर तैयार हो गया। नगर निगम की डिप्टी मेयर सीमा पाहवा ने पार्क के लिए तय भूमि पर अवैध तरीके से मार्केट के निर्माण का मामला उठाया और संबंधी विभागों से शिकायत की, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ। वहीं यह मामला पानीपत सिटी हलके से विधायक रोहिता रेवडी के संज्ञान में आया तो उन्होंने उपायुक्त से पार्क की भूमि पर अवैध तरीके बने मार्केट पर कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन अवैध मार्केट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन द्वारा विधायक के निर्देशों की अनदेखी चलते मंगलवार को विधायक रोहिता रेवडी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख कर अशोक नगर की पार्क की भूमि पर बने अवैध मार्केट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में विधायक ने इस घटना का पूरा विवरण लिखकर कर यह भी बताया है कि तत्कालीन उपायुक्त ने उनके आदेशों पर अवैध मार्केट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक रोहिता रेवडी ने पत्र में सीएम से अशोक नगर के पार्क की भूमि पर बने अवैध मार्केट पर जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें