फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जिले में 1

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट लेवल वन व टू परीक्षा : गणित के सवालों और ट्रैफक में उलझे परीक्षार्थी, पांच से सात प्रतिशत नहीं पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एचटेट के लेवल वन और टू की परीक्षा दोनों सत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे मैथ के सवालों में उलझ गए। कई परीक्षार्थियों ने बोर्ड के पूछे कई सवालों को अटपटा बताया। परीक्षार्थी बसों और ट्रैफिक में उलझे रहे। इसके चलते परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज लगातार दूसरे दिन भी बसों के प्रबंध नहीं कर पाया। शहर में यातायात के पुख्ता प्रबंध न होने पर जाम की स्थिति बनी रही।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से रविवार को एचटेट लेवल-एक और दो की परीक्षा आयोजित की गई। प्रात:कालीन सत्र में सुबह दस बजे लेवल वन की परीक्षा हुई। सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद तीन बजे लेवल दो की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों सत्रों में 18-18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रही। कुल मिलाकर करीब 11 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

दिन के वक्त जाम और शाम को बसों की मारामारी
शहर में दोपहर के वक्त परीक्षार्थियों के एक साथ बाहर निकलते ही जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। अधिकतर परीक्षार्थी अपनी गाड़ियों में आए थे। वहीं दूसरे सत्र के परीक्षार्थियों के आने पर जाम और भी घना हो गया। यातायात पुलिस के सब प्रबंध धरे के धरे रह गए। जीटी रोड पर स्काइलार्क से लेकर हुडा सेक्टर-11/12 तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं शाम के समय दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों को बसें न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज अधिकारी दूसरे दिन भी सोनीपत, रोहतक और सफीदों रूट पर बसों की व्यवस्था नहीं कर पाए।
कोट्स फोटो
गोहाना की मंजू ने बताया कि एचटेट की परीक्षा में गणित के सवाल नहीं आने थे। सोनीपत की एक युवती ने इसको लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। इसके बाद भी पेपर में गणित के प्रश्न दिए गए हैं।
कोट्स फोटो
सोनीपत निवासी संतोष ने बताया कि एचटेट का पेपर बहुत की कठिन रहा। पेपर में कई सवाल तो तैयारी से बहुत दूर से आए थे। अपना पेपर पूरा हल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वर्जन
एचटेट लेवल वन और टू का परीक्षा दोनों सत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। दोनों चरणों में पांच से सात प्रतिशत परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। - संदीप अग्रवाल, सीटीएम एवं नोडल अधिकारी, एचटेट पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें