फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेंशन व टिकट न मिलने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने से तीन घंटे तक रिजर्वेशन नहीं हो सकी, यात्री परेशान
विज्ञापन

फोटो-17
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन के कंप्यूटरों में तकनीकी खराबी के चलते कई घंटे तक कार्य बाधित रहा। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का सर्वर दोपहर बाद एक बजे डाउन हो गया। ऐसे में टिकट रिजर्वेशन कार्य बंद हो गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने रिजर्वेशन खिड़की को बंद कर दिया। जिसके बाद रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर किया। जिसके बाद रिजर्वेशन व टिकट बुक को ठीक किया जा सका। सर्वर डाउन होने के चलते तीन घंटे रिजर्वेशन खिड़की बंद होने से बुकिंग कराने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सीएमआई अवधेश कुमार ने बताया कि रिजर्वेशन दोपहर करीब एक बजे सर्वर डाउन होने के कारण टिकट की बुकिंग नहीं हो सकी। जिस कारण रिजर्वेशन खिड़की को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें