अंडर 11 में पहले सेमीफाइनल में करनाल-हिसार और दूसरे में कैथल-गुरुग्राम भिड़ेंगी
- 52 वीं हरियाणा प्रदेश स्तरीय स्कूल कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आज खेला जाएगा गर्ल्स वर्ग का सेमीफाइनल
फोटो-10 से 12
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। 52वीं हरियाणा प्रदेश स्तरीय स्कूल अंडर-14 फुटबाल और कबड्डी अंडर-11, 14 प्रतियोगिता का सोमवार को आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शानदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 1056 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ राजपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि आर्य बाल भारती स्कूल निदेशक आचार्य अभय आर्य रहे, जबकि अध्यक्षता एईओ कर्ण सिंह पुनिया ने की।
डिप्टी डीईओ राजपाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को एक-दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चा शुरू से ही खेलों में भाग लेने की रूचि रखता है। वह आगे जाकर जरूर कामयाब होता है। कार्यक्रम की शुभारंभ राज्य के प्रत्येक जिलों से आई टीमों ने मार्च पास्ट कर किया। बाद में स्पर्धाएं हुईं। इसमें अंडर-11 गर्ल्स कबड्डी के वर्ग में अपने-अपने निर्धारित मुकाबले जीतकर पहला सेमीफाइनल करनाल और हिसार ने टिकट पक्का किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कैथल और गुरुग्राम भिड़ेंगी। दोनों मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे
ये रहे प्रथम दिन के परिणाम
फुटबॉल अंडर-14 ब्वायज
अंबाला ने जींद को 2-0 से हराया। झज्जर ने रेवाड़ी को 4-3 से हराया। रोहतक ने करनाल को 3-0 से हराया। फतेहाबाद ने पंचकूला को 2-0 से हराया। गुरुग्राम ने दादरी को 3-0 से हराया, महेंद्रगढ़ ने कैथल को 4-3 से हराया।
फुटबॉल अंडर-14 गर्ल्स
फरीदाबाद ने पंचकूला को 1-0 से हराया। अंबाला ने रेवाड़ी को 1-0 से हराया। सिरसा ने फतेहाबाद को 3-0 से हराया। कैथल ने झज्जर को 3-0 से हराया।
कबड्डी अंडर-11 ब्वायज
हिसार ने यमुनानगर को 30-03 से हराया। कैथल ने सिरसा को 33-19 से हराया। करनाल ने सिरसा को 18-05 से हराया। रोहतक ने महेंद्रगढ़ को 23-06 से हराया। फतेहाबाद ने कुरुक्षेत्र को 40-06 से हराया। जींद ने गुंरुग्राम को 24-19 से हराया। महेंद्रगढ़ ने दादरी को 29-24 से हराया। भिवानी ने रेवाड़ी को 15-10 से हराया। झज्जर ने रोहतक को 16-09 से हराया।
कबड्डी अंडर-11 गर्ल्स
कैथल ने फतेहाबाद को 11-10 से हराया। हिसार ने रोहतक को 22-11 से हराया। करनाल ने महेंद्रगढ़ को 36-05 से हराया। करनाल ने जींद को 24-14 से हराया। गुरुग्राम ने सिरसा को 16-05 से हराया। फतेहाबाद ने सोनीपत को 25-12 से हराया। रोहतक ने पानीपतम को 27-07 से हराया। कैथल ने यमुनानगर 16-04 से हराया। महेंद्रगढ़ ने दादरी को 25-22 से हराया। कबड्डी अंडर-14 ब्वायज
भिवानी ने पलवल को 33-27 से हराया। रेवाड़ी ने अंबाला को 24-06 से हराया। जींद ने यमुनानगर को 20-04 से हराया। दादरी ने पंचकूला को 22-03 से हराया। गुरुग्राम ने सोनीपत को 25-24 से हराया। हिसार ने फरीदाबाद को 18-06 से हराया। कैथल ने फतेहाबाद 24-09 से हराया।
कबड्डी अंडर-14 गर्ल्स
कैथल ने पानीपत को 34-07 से हराया। हिसार ने यमुनानगर को 20-02 से हराया। फतेहाबाद ने रेवाड़ी को 29-10 से हराया। सोनीपत ने सिरसा को 26-05 से हराया। भिवानी ने जींद को 11-06 से हराया। हिसार ने दादरी को 24-08 से हराया।