दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। श्री सिद्ध बाबा काशी गिरि जी महाराज मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शक्ति सम्मेलन में दंगल का आयोजन बब्बी पहलवान, सूरज पहलवान, पप्पू पहलवान, महेश पहलवान व धर्मवीर पहलवान की अगुवाई में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेंद्र यादव, मदन खुराना व प्रेम सचदेवा ने दंगल का शुभारंभ किया। दंगल प्रतियोगिता में कुल 50 पहलवान शामिल हुए। दंगल में अंकित कुराड़ ने विकास कोहंड को पटकनी दी। अरूण सोनीपत ने कृष्ण दिल्ली को पटकनी दी। चांद निंबरी ने प्रवीन दिल्ली को पटकनी दी। अंकित कुराड़ ने अनिल हल्दाना को पटकनी दी। सुभाष पानीपत जाटल रोड ने दुष्यंत दातौली गन्नौर को पटकनी दी। विकास गांजबढ़ ने रोहित सोनीपत को पटकनी दी। सुखदेव मुनक ने नितिन करनाल को पटकनी देकर चित किया। प्रथम विजेता को 5100 रुपये, द्वितीय को 2100 और तृतीय को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। शक्ति सम्मेलन में जैनी आर्य, नवधा गुलाटी, भक्ति बजाज, रिद्धि ग्रोवर व खुशी शर्मा को भी विशेष रुप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्षा लक्ष्मी बजाज, दयाल चंद आर्य, डॉ. उदयमान दीवान, नारायण आर्य, अशोक खट्टर, टेक चंद, हरीश खुराना, कृष्ण आर्य, कृष्ण गोपाल सैनी, ईश गुलाटी, किशोर ग्रोवर, प्रदीप गुलाटी, हरीश नागपाल, देसराज आर्य व मदन खट्टर मौजूद रहे।