सनौली। ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा सोमवार को सनौली खंड के गांव कुराड़ में युवाओं के साथ लिंग भेदभाव के मुद्दे पर जागरूकता को लेकर एक मीटिंग की। जिसमें गांव के नौजवानों की समस्याओं, उनके मुद्दों व गांव के विकास से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।
ब्रेकथ्रू के सदस्य अरविंद्र ने कहा कि लिंग भेदभाव हमारे समाज की एक कड़वी सच्चाई है। जिस कारण समाज का एक बड़ा हिस्सा महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं। इसी भेदभाव के चलते प्रदेश का लिंगानुपात नीचे जा रहा है। हम सबको मिलकर गांव में युवाओं का एक ऐसा ग्रुप बनाना चाहिए। जो गांव की समस्याओं पर काम करें और लोगों को लिंग भेदभाव के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर मोहित, अमन, विशाल, रोहित, प्रदीप, सोमबीर, अंकित, अनुज व विकास मौजूद रहे।
अनुज-जगमहेंद्र