मदरसे में काली पट्टियां बांध अदा की नमाज
सनौली। गांव गढ़ी बैसक और गढ़ी जलालपुर स्थित मदरसों में आयोजित ईद-उल-फितर पर बाजू पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। एक महीने तक रोजे रखने के बाद सोमवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। युवा साहिल, मोसिन, सदाम, नौसाद, मुरस्लीन, इफ्तियार, मुनसाद, इसरार, बाबू, मुकरीम अली, खुर्शीद, मुनसाद, लीला और कादिर ने कहा कि आज देश में मुस्लिम और दलित समाज पर अनेक जगहों पर हमले हो रहे है। कहीं भी भीड़ एकत्रित होकर किसी पर भी हमला कर देती है। इसमें बेगुनाहों की जान चली जाती है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन रखने की मांग करते हुए ईद के पर्व पर बाजू पर काली पट्टी बांधकर ईद पर्व पर नमाज अदा की और इनकी चिंता जाहिर करते हुए देश में आपसी प्रेम व भाईचारा रखने का आह्वान किया।