कॉलोनी में स्टीकर वाले वाहन ही जा सकेंगे
थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की आवासीय कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था अब सख्त की जा रही है। कॉलोनी में किसी भी बाहरी आदमी का प्रवेश जानकारी दर्ज करने के बाद ही होगा। ऐसा कॉलोनी में आपराधिक वारदात रोकने के लिए किया जा रहा है। इससे थर्मल की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। इस समय कॉलोनी में असामाजिक तत्व आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। वे आपराधिक वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल सकते हैं। इसलिए थर्मल प्रशासन ने ये कदम उठाया है। थर्मल के सिविल एसई वीके चावला ने बताया कि सभी कर्मियों के वाहनों पर थर्मल प्रशासन के स्टीकर लगेंगे। इन स्टीकर के बिना कोई वाहन चालक बिना तलाशी के अंदर नहीं जा सकेगा।