एनईईटी में 421वीं रैंक प्राप्त की
थर्मल। डीएवी थर्मल पब्लिक स्कूल के एक छात्र अन्नु बग्गड़ ने एनईईटी-2017 की परीक्षा में 421वीं रैंक हासिल कर की है। प्रिंसिपल रितु दिलबागी ने बताया कि पांच अन्य छात्रों श्रुति, धीरज, नितिन, राहुल और अन्नु सरोहा ने भी इस परिणाम में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।