विधवा युवती से यूपी के 3 बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने थाने पहुंची पीड़िता से पुलिस बोली: पहले वीडियो दिखा, फिर करेंगे केस दर्ज
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र निवासी नेपाली पीड़िता युवती के साथ यूपी के 3 बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। साथ ही युवती से 2 लाख रुपये ऐंठ कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। बदमाशों ने अश्लील वीडियो एक चिप में अपलोड कर पीड़िता तक पहुंचा दी। जिसके बाद पीड़िता सामूहिक दुष्कर्म कर की शिकायत लेकर थाना चांदनीबाग पुलिस के पास गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत नहीं ली। पुलिस ने पीड़िता से वीडियो की चिप मांगी व वीडियो देखने के बाद ही केस दर्ज करने के बारे में कहा। जिससे आहत पीड़िता ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की।
मूल रूप से नेपाल व हाल निवासी कृष्णपुरा निवासी पीड़िता युवती ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मां-बाप की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पानीपत आकर मेहनत मजदूरी कर करने लगी। पीड़िता ने बताया उसकी पहचान फेसबुक पर गांव अटाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी उधम पुत्र विनोद से हुई। आरोपी युवती से मिलने पानीपत आया व युवती का फोन नंबर लेकर अपने दोस्तों को दे दिया। यहां आने पर आरोपी ने युवती को सस्ते दामों पर घर दिलवाने के बारे में कहा। 22 नवंबर 2018 को आरोपी उधम सिंह अपने दो अन्य दोस्त अभिषेक व विशाल राणा उर्फ अनुज को साथ लेकर युवती के कमरे में गया। वहां से उन्होंने युवती को खाली प्लॉट दिखाने के बारे में कहा व कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट दिखाते हुए कहा कि ये प्लॉट विशाल राणा उर्फ अनुज बेचना चाहता है, जिसे साई 2 लाख की देनी होगी। युवती ने 2 लाख उनको दे दिए व प्लॉट लेने देन के बाबत कोर्ट - तहसील में लिखित तौर पर लिखवा लेने के बारे में कहा। जिस पर आरोपियों ने युवती को पहले मुंह मीठा करने और कुछ खाने पीने के बारे में कहा। इसके बाद चारों वहां से युवती के कमरे पर चले गए। जहां उन्होंने युवती को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीने के बाद युवती बेसुध हो गई व आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपियों ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली।
युवती ने बताया कि तीनों आरोपियों ने वीडियो बनाने के बाद उसको बारी-बारी से व्हाट्सएप मेसेज कर ब्लैकमेल करने लगे। मेसेज में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने युवती की अश्लील वीडियो बना ली है। साथ ही आरोपियों ने युवती को ब्लैकमेल किया कि वह उन्हें 10 लाख रुपये दे दे, नहीं तो वें वीडियो वायरल कर देंगे। इसके अलावा आरोपियों ने युवती को उसके दिए हुए दो लाख वापस मांगने व मामला पुलिस तक पहुंचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
आरोपियों ने पीड़िता के घर के बाहर गेट पर एक लिफाफे में चिप डाल कर लटका दी। इसके बाद बदमाशों ने युवती को मैसेज कर चिप गेट से उठाने व देखने के बारे में कहा। साथ ही कहा कि अब वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे, नहीं तो युवती उन्हें 10 लाख रुपये देदे। आरोपियों के इन धमकियों सहित अन्य मेसेजों का स्क्रीनशॉट लेकर व पुख्ता प्रमाण लेकर युवती थाना चांदनी बाग पुलिस स्टेशन 3 दिसंबर को गई। युवती ने बताया कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस हर बार अश्लील वीडियो वाली चिप देखकर ही मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड़ी हुई है।
पीड़िता को आरोपियों में से एक आरोपी ने मेसेज कर एमपी, एमएलए घर के ही सदस्य होने की धौंस जमाई। आरोपी ने मैसेज कर कहा कि एमपी संजीव बालियान व एमएलए विजय व अन्य बीजेपी के नेता उनके अपने ही है। इनकी अप्रोच से वो पीड़िता पर ही आरोप लगा कर फर्जी रिपोर्ट करवाने पर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता से चिप मांगने का मामला संज्ञान में नहीं है। युवती अभी तक मुझसे नहीं मिली है। जैसे ही मामला संज्ञान में आएगा, तो मुकदमा तत्काल प्रभाव से दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
आशीष कुमार, थाना चांदनीबाग प्रभारी, पानीपत।