फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन की पहली बैठक अब शुक्रवार को, मेयर के रिश्तेदार की मौत के कारण स्थगित हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन की पहली बैठक अब शुक्रवार को, मेयर के रिश्तेदार की मौत के कारण स्थगित हुई बैठक
विज्ञापन


पानीपत। शहर की सरकार की पहली बैठक शुक्रवार को होगी। जिसमें शहर वासियों को जाम से राहत देने के लिए एलएनटी फ्लाई ओवर पर दोनों तरफ कट खुलवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिसको मंजूरी दी जाएगा। इसके साथ ही जनता से जुड़े समस्याओं को हल करने वाले प्रस्ताव रखे जाऐंगे। नगर निगम के सदन की पहली बैठक मंगलवार को होनी थी। मेयर अवनीत कौर के रिश्तेदार की मौत हो जाने के कारण जिसे स्थगित कर दिया गया। यह बैठक अब शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे होगी। जिसमें सभी वार्ड से चुनकर आने वाले पार्षदों की ओर से उठाये जाने वाली समस्या को रखा जाएगा। उनके प्रस्ताव को सदन में मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी व निगम आयुक्त भी मौजूद रहेगी।
इन प्रस्ताव पर होगी चर्चा...
- एलएनटी फ्लाई ओवर पर दोनो तरफ कट खुलवाने का पहला प्रस्ताव होगा पास- सभी नालों को सीवर के अंदर मिलाया जाएगा
- जितने भी ठेकेदार उसका साइट पर पूरा ब्यौरा होगा, हर वार्ड में चार-चार बोर्ड लगेगा, जिसमें पार्षद से लेकर मेयर व जेई से लेकर कमिश्नर का नंबर होगा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर से डेयरी को बाहर किये जाने पर होगी चर्चा
बयान..
नगर निगम की पहली बैठक में जनता से जुड़े हुए प्रमुख मुद्दों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही सभी पार्षदों की ओर से आने वाले प्रस्ताव पर चर्चा कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पास किया जाएगा।
अवनीत कौर , मेयर , नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें