फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की सरेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी फरमान को ठेंगा दिखाकर खुले रहे कई निजी स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। शिक्षा विभाग के शीत कालीन अवकाश के फरमान को कुछ प्राइवेट स्कूल गंभीरता से नहीं लेकर विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है। विभाग द्वारा जारी फरमान के अनुसार सभी सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसंबर से 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। फरमान न मानने वाले सभी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। सरकारी आदेशों के उपरांत भी क्षेत्र में कुछ प्राईवेट स्कूल आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए खुले देखे जा रहे है। बुधवार को की गई पड़ताल में नौल्था में एक, बांध में दो, बुआना लाखु में दो, मांडी में एक, ब्राहमण माजरा में एक, कारद में एक समेत कई अन्य गांवों में प्राइवेट स्कूल खुले देखे गए। शिक्षा विभाग के सरकारी फरमान को लागू करवाने में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कितने गंभीर है कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें