फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियनों का एक प्रतिनिधि मंडल परिवहन मंत्री से मिला, मांगे मानी तो की हड़ताल की स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज यूनियनों ने 28 दिसंबर की प्रदेश स्तरीय हड़ताल की स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा रोडवेज की सभी यूनियनों ने 28 दिसंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय हड़ताल को वापस ले लिया है। अब 28 को रोडवेज की बसें सरपट दौड़ेंगी। इसके साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली है। रोडवेज यूनियनों ने अपनी अधिकतर मांगों को लागू करने का आश्वासन देने पर परिवहन एवं आवास मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

यूनियनों के एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक चंडीगढ़ में हरियाणा के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार व डीजी हरियाणा रोडवेज के साथ हुई। जिसमें यूनियनों के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मंत्री के सामने रखी गई मांगों को मान लिया गया। जिस कारण ही 28 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा, बाबू लाल यादव, अनूप सिंह शेहरावत व विजय धौंचक ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार ने कर्मचारियों विरोधी नितियों को वापस लेने का वायदा किया है। वहीं उनकी सभी मांगों को मान लिया गया है। जिसके बाद ही प्रदेश स्तर पर होने वाले हड़ताल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर सरकार द्वारा मानी गई सभी मांगों में से एक भी नहीं पूरी की गई तो वे दोबारा से एकजुट होकर प्रदेश स्तर पर रोड़वेज का चक्का जामकर अनिश्चतकालिन धरना प्रदर्शन व हड़ताल पर चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें