फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइट संस्कृति स्कूल का पाइट कॉलेज में वार्षिकोत्सव आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पाइट कॉलेज में पाइट संस्कृति स्कूल के वार्षिकोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एनएफएल पानीपत के ईडी एसके जिंदल रहे। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक गणित व विज्ञान विषय पर आधारित मॉडल बनाकर अपनी प्रस्तुति के साथ-साथ विस्तृत जानकारी दी। मुख्यातिथि व स्कूल प्रबंध समिति द्वारा चतुर्थ वार्षिकोत्सव का विधिवत ढंग से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका वैशाली द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि एसके जिंदल ने कहा कि बच्चों का यह आयोजन अत्यधिक प्रशंसनीय है और एनएफएल संस्थान भी भविष्य में पाइट संस्कृति स्कूल के साथ जुड़ने जा रहा है। कॉलेज चेयरमैन हरिओम तायल व स्कूल चेयरमैन सुरेश तायल ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में क्लासिकल म्यूजिक, ग्रुप डांस ओम नम शिवाय पर, गणराया, नटराज, शिव की बारात, सती, शिव तांडव नृत्य, समुद्र मंथन, शिव स्तुति की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें