फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोजगार मेले में 18 को मिला ऑफर लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में 12वीं कक्षा के साथ स्किल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आधा दर्जन से ज्यादा नामी कंपनियोंं के प्रतिनिधि पहुंचे जिन्होंने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले में
विज्ञापन

एनएसक्यूएफ के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12वीं पास लेवल-4 के तहत उत्तीर्ण होने वाले 62 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 18 विद्यार्थियों को कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर दिए गए

है। रोजगार मेले के दौरान मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीईईओ एवं डीपीसी सुभाष चंद्र भारद्वाज रहे। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन




रोजगार मेले में विद्यार्थियों के साथ उनको विभिन्न कौशल में दक्ष करने वाले व्यवसायिक अध्यापकों ने भी भाग लिया। रोजगार मेले में कमेटी भी बनाई गई। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशभर में उक्त रोजगार मेलों के आयोजन को लेकर 11 लाख का बजट जारी किया गया। जो कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता, स्टेशनरी वस्तुएं, जलपान, पानी आदि सुविधाओं पर खर्च करना है।


जिले के 60 स्कूलों में चल रहे व्यवसायिक पाठ्यक्रम

नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत जिले के 60 राजकीय विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के कौशल कार्यक्रम शामिल हैं। जिला सहायक परियोजना समन्वयक कुलभूषण जैन ने बताया कि व्यवसायिक पाठ्यक्रम के सत्र 2023-24 में 12वीं पासआउट विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 18 विद्यार्थियों को कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर दिए गए है। पढ़ाई के साथ स्किल कोर्स करने पर बच्चों को रोजगार भी मिल रहा है। ये विभाग की अच्छी पहल है।


एनएसक्यूएफ के तहत कराए जा रहे कोर्स

पढ़ाई के साथ विद्यार्थी कौशल में भी महारत हासिल कर सकें, इसी मकसद के साथ पिछले कई सालों से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एनएसक्यूएफ के तहत स्किल कोर्स भी कराए जा रहे हैं। इनमें परिधान, आटोमोबाइल, कृषि, आइटी से लेकर अनेक स्किल कोर्स शामिल हैं। फिलहाल 1150 विद्यार्थी पढ़ाई के साथ स्किल कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें