फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में 177 समस्याओं का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में प्रशासन की ओर से लगाए गए समाधान शिविर में मंगलवार को 322 समस्याएं पहुंची। इनमें से 177 का मौके पर समाधान कराया गया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि वे शिकायतकर्ता जिन्होंने इनकम टैक्स की रिटर्न भरी है उनकी परिवार पहचान पत्र में आय छह महीने तक कम नहीं होगी। इस पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण भी एक चुनौती है। इसे स्वीकार करते हुए हमें एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की एक पेड़ मां के नाम नामक योजना के तहत अब तक स्कूल, कॉलेजों के अलावा आम जन के माध्यम से भी पौधरोपण किया जा रहा है। जिला सचिवालय में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं को पहले जो पौधे दिए जाते थे उसकी संख्या में अब बढ़ोतरी की जा रही है। पहले इनकी संख्या 300 निर्धारित की गई थी लेकिन लोगों की रूचि व मांग को देखते हुए प्रशासन ने पौधों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। शिविर में शिकायत लेकर पहुंची सुदेश वासी कुराड़ ने बताया कि उनके खाली प्लाट की जमीन में सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के वार्ड नंबर छह की पूर्व पार्षद कुमारी रंजिता कौशिक ने गांव की पावर हाउस की खाली जमीन में दो हजार पौधे लगाने का अनुरोध उपायुक्त से किया। उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुलदीप, कृष्णपाल, गगन, रुकमणी वासी छाजपुर खुर्द ने शिकायत देकर पंचायत की ओर से फंड के दुरुपयोग और पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उपायुक्त ने अधिकारियों को मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए। राजाखेड़ी के सेवा सिंह ने बिजली निगम के लाइन मैन और जेई पर ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बिजली संबंधित समस्या 24 घंटे से ज्यादा समय होने पर भी ठीक नहीं हो पाई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल बिजली ठीक करने के आदेश दिए। जरूरतमंद महिला सुमन ने उपायुक्त से निवेदन किया कि 2021 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। उनके दो लड़के हैं लेकिन कमाई का कोई जरिया नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दोनों को गांव में कस्तूरबा गांधी स्कूल में कुक की नौकरी देने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मामले को सहानुभूति पूर्वक देखें व नियमानुसार कार्रवाई करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव, नगराधीश टीनू पोसवाल, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें