फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार जीजा-साला को कुचला, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। परढ़ाना मोड़ पर पुलिस थाना के सामने रविवार देर रात बाइक पर सवार जीजा-साले को पीछे से आ रहे एक ट्राले ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के शव को परिजन सामान्य अस्पताल ले पहुंचे। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्राले को कब्जे में ले किया गया। शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनोज पुत्र कर्मबीर निवासी पूठर ने बताया कि रविवार को उसका साला देवेंद्र पुत्र कश्मीरी लाल निवासी अमर भवन चौक हादसे में चोटिल हुए अरविंद के छोटे भाई नवीन को देखने गांव पूठर आया था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह पानीपत लौटने को हुआ तो अरविंद उसके साले देवेंद्र को बाइक पर बैठा कर गांव से पानीपत के लिए रवाना हो गए। जबकि मनोज उनकी बाइक के पीछे-पीछे अपनी बाइक से चल रहा था, उसे इसराना अड्डे तक किसी काम से जाना था। उसने बताया कि जब ये दोनों इसराना में परढ़ाना मोड़ पर पुलिस थाना के सामने पहुंचे तभी मोड़ पर तेज-रफ्तार ट्राला चालक आया, जिसने बिना आगे-पीछे देखे, ट्राले को मोड़ लिया। उसके ट्राला मोड़ते ही मोड़ पर पहुंचे बाइक सवार जीजा और साला ट्राले की चपेट में आ गए। दोनों के सिर से ट्राला का पिछला टायर उतर गया, जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।
- चार बेटियों का पिता था जीजा अरविंद, 3 बच्चों का पिता था साला देवेंद्र:
परिजनों ने बताया कि अरविंद पेशे से प्लंबर था और देवेंद्र पानीपत लाल बत्ती चौक स्थित फोटोकॉपी की दुकान पर काम करता था। जीजा अरविंद 4 बेटियों का पिता था जबकि देवेंद्र की 2 बेटियां व एक बेटा था। हादस के बाद से दोनों परिवारों में मातम का माहौल छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें