फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक जवान के घर पहुंच कर दिया पॉलिसी चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जवान कर्मबीर के घर पहुंच कर दिया पॉलिसी चेक
विज्ञापन

पानीपत। गांव बडौली निवासी बीएसएफ के जवान कर्मबीर की मौत के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम रोहतक मंडल ने घर जाकर मृतक का पॉलिसी अमाउंट चेक उनकी पत्नी को दिया। 3 मार्च को भारतीय जीवन बीमा निगम रोहतक मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संदीप व विपणन प्रबंधक वजीर सिंह मलिक पानीपत गांव बडौली पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की पत्नी राजेश को 3 लाख 91 हजार 362 रुपये का एक चेक सौंपा। यह चेक जवान की पॉलिसी का कुल अमाउंट का था। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनको किसी तरह की कोई भी कागजी कार्यवाही नहीं करनी पड़ी। भारतीय जीवन बीमा निगम ने यह सराहनीय पहल दिखाते हुए खुद ही घर पर चेक देने आए। जिनके लिए परिवार के सभी सदस्य उनका धन्यवाद करते है। विदित है कि कुछ दिन पहले मेंडर में तैनात बीएसएफ के जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस अवसर पर बंसीलाल सहायक शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार, विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें