फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के घर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता के घर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

समालखा। बसपा नेता के घर चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी सुनील व कृष्ण के रूप में हुई है। गौरतलब है कि गांधी कॉलोनी में रहने वाले बसपा नेता सुखदेव की 22 फरवरी को माता पुली रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। ठीक उसके दो दिन बाद ही चोरों ने उसके घर में चोरी कर ली। तभी से पुलिस पर भारी दबाव बना हुआ था। इसी के चलते पुलिस ने चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। समालखा पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी के पीछे से दो चोरों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मंगलसूत्र एक अंगूठी व कान की बाली बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें