खुले दरबार में आई 22 शिकायतें, 6 का किया मौके पर समाधान
- सबसे अधिक 12 शिकायतें गलत बिजली बिलों से संबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गोहाना रोड स्थित बीबीएमबी विश्राम गृह में शुक्रवार को बिजली निगम का मासिक खुला दरबार लगा, जिसमें पूरे जिले से 22 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। खुले दरबार में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए कुरुक्षेत्र से सीजीआरफ चीफ बीएस गर्ग पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी अधिकतर समस्याएं बिजली के गलत बिलों से संबंधित रही। दरबार में 12 समस्याएं बिजली के गलत बिलों से संबंधित थी, वहीं 5 समस्याएं लाइन शिफ्टिंग से संबंधित थी। इसके अलावा अन्य समस्याएं मीटर, एमसीओ, कनेक्शन से संबंधित रही। सीजीआरफ चीफ ने मौके पर ही 6 समस्याओं का समाधान कर दिया व बची हुई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए।