फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी लगाना संसार का सबसे श्रेष्ठतम कार्य : नेहा राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी लगाना संसार का सबसे श्रेष्ठतम कार्य : नेहा
विज्ञापन

पानीपत। समाधानांचल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के कार्य को आगे बढ़ाते हुए महिला थाना में अर्जुन अवार्डी इंस्पेक्टर नेहा राठी ने 269वीं त्रिवेणी लगाकर कार्यभार संभाला और त्रिवेणी के प्रति अपनी संवेदनशीलता उजागर की। नेहा राठी ने बड़, नीम और पीपल (त्रिवेणी) के पौधे रोपित करते हुए कहा कि त्रिवेणी लगाना संसार का सबसे श्रेष्ठतम कार्य है। त्रिवेणी (बड़, नीम, पीपल) का शास्त्रों में विशेष महत्व है। हर इंसान को अपने जीवन में एक त्रिवेणी अवश्य लगानी चाहिए। जैसे-जैसे यह त्रिवेणी बढ़ती है वैसे-वैसे आपकी सुख-स्मृद्धि भी बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि हर इंसान के थोड़े-थोड़े योगदान से एक बड़ी चीज का निर्माण होता है। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी रिटायर्ड आईपीएस जगरुप सिंह राठी ने कहा कि जहां त्रिवेणी लगी होती है वहां हर पल-हर क्षण सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह चलता रहता है। इस मौके पर रामदयाल बलड़ी, एडवोकेट राकेश एवं महिला थाना के समस्त पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें