फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली स्मार्ट कार्ड योजना के तहत 4

विज्ञापन
विज्ञापन
फैमिली स्मार्ट कार्ड योजना के तहत 48 दिन में बनाई 1 लाख 40 हजार फैमिली आईडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी फैमिली आईडी स्मार्ट कार्ड की योजना आनन-फानन में शुरू तो कर दी थी लेकिन उसे पूरा करने में असमर्थ रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह योजना एक जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लांच की थी। जिले में कुल 2.40 लाख परिवारों को फैमिली आइडी कार्ड मिलने है। 48 दिनों में मात्र 1 लाख 40 हजार परिवारो को नंबर क्रिएट हुआ है। फॉर्म जमा कराने के लिए काउंटरों की संख्या बढाई गई है। सोमवार तक करीब 2.40 लाख परिवारो में से 1 लाख 40 हजार के आईडी नंबर बने है और एक लाख नंबर क्रिएट होना अभी बाकी है। जिला प्रशासन की ओर से लगभग 60 हजार फार्म सरल केंद्र और अटल सेवा केंद्रों में पहुंचाएं गए है। लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से अब एडीएम और बीडीपीओ कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि पब्लिक डीलिंग वाले कार्यालयों में फार्म जमा कराने के लिए काउंटर बनाने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में फैमिली स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की घोषणा की थी। इसे 30 नवंबर 2018 तक पूरा करना था। मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी 2019 को इसे लांच किया और जिला प्रशासन ने 20 जनवरी डेडलाइन तय कर दी थी
यहां बनाए गए है काउंटर
जिले की सभी पीएचसी-सीएचसी, पानीपत नगर निगम-2 लघु सचिवालय पानीपत-2, सभी तहसीलों में एक-एक और नगरपालिका समालखा में भी-1, पानीपत और समालखा एसडीएम कार्यालय, सभी ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालय में विशेष डाटा एंट्री कांउटर बनाया गया है। इनके अलावा 178 गांवो, पानीपत के 28 वार्डो और समालखा के 17 वार्डो में खुले अटल सेवा केंद्रों से आवेदन कर, भरने के बाद जमा भी कराए जा सकते है।
विज्ञापन

कार्ड के लिए नहीं मिला बजट
नोडल अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनाकर देना है। इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं है। कार्ड के लिए बजट भी नहीं मिला है। फिलहाल सभी परिवारो को फैमिली आइडी नंबर इश्यू किया जाएगा। आधार नंबर की तरह ही इस नंबर का इस्तेमाल चिह्नित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इन योजनाओं में आइडी प्रूफ का काम करेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड के लिए आवेदन, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ के लिए। परिवार पेंशन, ओल्ड ऐज, विघवा, और दिव्यांग पेंशन, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, वाहन आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस, लाडली और शगुन योजना, कृषि- बागवानी योजनाओं में सब्सिडी, परिवार का कोई सदस्य लापता हो जाए तो उसे तालाशने के लिए भी यह आईडी काम आएगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी पर नहीं है तो सरकारी और प्राइवेट जॉब के आवेदन के समय व स्कूल, कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें