फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल निपटान स्कीम खत्म होने में 11 दिन शेष, जिले के

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल निपटान स्कीम खत्म होने में 11 दिन शेष, बड़े बकायेदारों ने राशि जमा नहीं करवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अक्तूबर माह में लांच की गई बिल निपटान स्कीम 31 जनवरी को समाप्त हो रही है। स्कीम के कारण जिले के 82261 बकायदारों में से 59 हजार 86 बकायदारों ने स्कीम का लाभ लेते हुए 54.48 प्रतिशत राशि का निपटान कर लिया। स्कीम का फायदा उठाने वाले लोगों की संख्या भले ही 71.83 प्रतिशत रही हो लेकिन इसमें बड़े बकायदारों ने राशि जमा नहीं करवाई। स्कीम के निगम द्वारा जगह-जगह खुले दरबार भी लगाए गए। फिर भी बकायदारों का स्कीम की तरफ कम रुझान दिखाई दिया। बकायदारों पर बिजली निगम के 319 करोड़ रुपये बकाया थे। जिसमें से केवल 174 करोड़ बकाया राशि ही सेटल हो पाई। जो बकाया राशि मात्र 54.48 प्रतिशत है।
18814 बकायदारों के काटे कनेक्शन, उनमें से केवल 6795 बकायदारों ने ही उठाया स्कीम का फायदा
स्कीम का फायदा ना उठाने वाले 18814 बकायदारों के निगम द्वारा कनेक्शन काटे गए, उनमें से केवल 6795 बकायदारों ने ही स्कीम का फायदा उठाया है। बाकि बचे हुए उपभोक्ता चोरी से बिजली चला रहे हैं। जिससे निगम का लाइन लॉस भी बढ़ रहा है। इन सभी को संपति अटैच करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी से काटे जाएंगे कनेक्शन
वैसे तो बकायदारों के कनेक्शन अब भी काटे जा रहे है लेकिन एक फरवरी से यह काम तेज हो जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि बकायदारों को किसी भी हद तक नहीं बक्शा जाएगा। कनेक्शन काटने के साथ-साथ सभी की संपति भी अटैच की जाएगी। स्कीम के तहत सभी बकायदारों की बकाया राशि से ब्याज माफ कर दिया गया था। जिस कारण बची हुए राशि को सेटल करके वसूला गया। स्कीम के अनुसार 147 करोड़ में से 134 करोड़ रुपये माफ कर दिए गए। 53 हजार बकायदारों ने मात्र 13 करोड़ रुपये जमा करवाए व मुख्यधारा से जुड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें