फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्ष के बुजूर्ग ने मकान बेचने की एवज में 20 लाख रूपए ठगने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
70 वर्ष के बुजुर्ग ने मकान बेचने की एवज में 20 लाख रुपये ठगने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

बापौली। मकान देने की एवज में 70 साल के बुजुर्ग ने 20 लाख रुपये ठगने और शिकायत करने व पैसे मांगने पर जान से मारने धमकी देने का आरोप लगाया। बुजुर्ग ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। शहरमालपुर गांव निवासी दरिया पुत्र हरफूल ने बापौली थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि मनाना गांव निवासी विनोद रोहिला व ताजपुर गांव निवासी शिवकुमार त्यागी का उसके बेटे के पास आना-जाना था। उक्त दोनों ने उसे देशराज कालोनी पानीपत में नाले के पास मकान दिखाया जो तीन मंजिला बना हुआ था। वह मकान उसे पसंद आ गया। लेकिन उक्त मकान पर पंजाब नेशनल बैंक पानीपत से लोन ले रखा था। उक्त मकान का मकान मालिक कमला जैन व सौरभ जैन से विनोद व शिवकुमार ने 25 लाख रुपये में सौदा तय करवाया और मकान की रजिस्ट्री बैंक का लोन भरने के बाद करवाने की बात तय हुई। तहसील कार्यालय से 20 जुलाई 2016 को दोनो पक्षों ने आपसी सहमति से रजिस्ट्री का समय 04 जनवरी 2017 तय किया। उसने 20 लाख रूपए बतौर ब्यानें के रूप में कमला जैन, सौरभ जैन, विनोद और शिवकुमार को देकर लिखित इकरारनामा करा लिया और उक्त चारों सफेद रंग की कार में बैठकर तहसील से चले गए। तय समय के अनुसार 04 जनवरी 2017 को जब वों तहसील कार्यालय में बकाया राशि लेकर मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचा तो उक्त चारों में चार बजे तक कोई नहीं पहुंचा तो उसने तहसील कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पीड़ित बुजूर्ग ने कहा कि इसके बाद सौरभ जैन, विनोद रोहिला, शिवकुमार व एक अन्य व्यक्ति उनके घर आए और कहा कि अगर उसने उनकी कोई शिकायत की या फिर मकान की रजिस्ट्री करानें की कोई बात कही तो उसे जान से मरवा देगें। पीड़ित दरिया सिहं ने उक्त चारों पर सरेआम 20 लाख रूपए की धोखाधडी करने का आरोप लगाने हुए कहा कि उक्त चारों ने ना तो उसके पैसे वापिस लौटाए और ना ही उसके नाम मकान की रजिस्ट्री की है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप निराधार, दूसरों ने की धोखाधड़ी : सौरभ
इस विषय में सौरभ जैन का कहना है कि उक्त सभी आरोप निराधार है और उसके साथ दूसरों ने धोखाधड़ी की है। उक्त व्यक्ति उनके ऊपर बार-बार अलग-अगल जगह शिकायत पत्र देकर दबाव बनाना चाहता है। इससे पूर्व सिटी थाने में भी उक्त व्यक्ति दरिया सिहं ने उनकी शिकायत की थी जिसके बारे में उन्होंने पुलिस के सामने सबूत पेश कर दिए और पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर भेज दी हैं। उन्हें किसी प्रकार के कोई पैसे नहीं दिए गए हैं। जिनको पैसे दिए हैं, उनके दबाव में ही उक्त व्यक्ति उनकी शिकायत कर रहा है। उनके बार-बार कहने के बाद भी आमने-सामने पंचायती तौर पर आने को तैयार नहीं है क्योंकि उक्त व्यक्ति ने स्वयं ठगी की हुई है।
विज्ञापन

मामले की होगी जांच : थाना प्रभारी
शिकायत मिल चुकी है। दुसरे पक्ष को बुलाकर जांच की जाएगी और इसके उपरांत आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना बापौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें