यंग वोटर्स :
पहली बार देखा कैसे होता है मतदान : साक्षी
साक्षी ने कहा कि उन्होंने ईवीएम मशीन के बारे में केवल सुना था, लेकिन पहली बार ईवीएम मशीन को भी देखा व वोट करने का तरीका भी पता चला। जो इंक उनकी उंगली पर वोट के बाद लगाई गई है, उसके सामने सभी नेलपेंट भी फेल है।
वोट डालकर हुई जिम्मेदार नागरिक की अनुभूति : कनिका
वार्ड 26 से युवा वोटर कनिका ने अपनी जीवन पहला मतदान किया। मतदान करने के बाद कनिका ने कहा कि वह वोट डालने के लिए बहुत दिनों से उत्सुक थी। वोट डालने के बाद उन्हें महसूस हुुआ कि वह भी देश की एक जिम्मेदार नागरिक है।
वोट डालने को लेकर थे उत्सुक : अजय
वार्ड आठ के मतदाता अजय ने कहा कि वह अपने जीवन का पहला वोट डालने के लिए उत्सुक थे। वह अपना वोट डालने के लिए सुबह जल्दी ही बूथ पर पहुंच गए थे। इससे पहले वह केवल स्पोर्ट करते थे, इसलिए इस बार वोट डालकर अच्छा लगा।