फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले विनेश फोगाट ने भीम चोपड़ा को फोन कर कहा, चाचा जी नीरज पूरे देश के हीरो हैं, बधाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले विनेश ने नीरज के चाचा को किया फोन, कहा- नीरज पूरे देश के हीरो हैं, बधाई हो
विज्ञापन

-चाचा भीम चोपड़ा ने नहीं देखी नीरज चोपड़ा की स्पर्धा, अकेले कमरे में बैठकर भगवान से करते रहे दुआ, बोले: नीरज ने किया वायदा पूरा
भूपेंद्र आट्टा
पानीपत। जकार्ता में चले रहे एशियन गेम्स में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे जैवलिन थ्रो स्पर्धा शुरू हुई तो सबकी निगाहें नीरज के खेल पर टीकी रहीं। जीतते ही सबसे पहले खंदरा में नीरज के चाचा भीम चोपड़ा के पास स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का फोन आया। उन्होंने नीरज की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि नीरज पूरे देश का हीरो है। उसने इतिहास रच दिया। यह सुनते ही चाचा भीम की आंखों में खुशी के आंसू बहने लगे।
भीम ने बताया कि उनके लिए बहुत ही खुशी का पल था। पूरे देश की उम्मीदें नीरज से थीं। नीरज को इसका आभास भी था। उसने इसके लिए दिन-रात एक कर दी थी। रोज 8-8 घंटे अभ्यास कर रहा था। वह सुबह से ही नीरज के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। पूरे गांव में उत्साह था। शाम को पांच बजे ही लोग नीरज की स्पर्धा देखने के लिए एकत्रित हो गए थे। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी उन्हें फोन कर नीरज की इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। सोमवार को एशियन गेम्स में नीरज ने देश के लिए आठवां गोल्ड मेडल जीता है। 14 सितंबर को नीरज का दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश फोगाट से नाम जुड़ने पर तीन दिन नर्वस रहा नीरज
विनेश फोगाट से नाम जुड़ने से नीरज चोपड़ा काफी नर्वस था। चाचा भीम चोपड़ा ने बताया इसका नीरज चोपड़ा की प्रैक्टिस पर भी असर पड़ा और वह तीन दिन तक इस संबंध में नर्वस रहा। उन्होंने कहा कि लोगों की मानसिकता पर निर्भर करता है कि क्या-क्या सोचते हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें