पानीपत। डीएवी थर्मल स्कूल के विद्यार्थियों ने तैराकी प्रतियोगिता में 43 पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों के स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसिपल ऋतु दिलबागी व कोच प्रवीन कादियान ने स्वागत कर पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मधुबन में पुलिस पब्लिक स्कूल अंबाला की ओर से किया गया। जिसमें विद्यालय के 19 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 43 पदक जीतकर विनर अप ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 23 स्वर्ण, 13 रजत व सात कांस्य पदक हासिल किए। वहीं स्कूल के छात्र विक्रांत को चार स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार, कंवर धीमान, योगेश्वर त्यागी व अरुण कुमार मौजूद रहे।