इसराना। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर शिक्षा एवं समाज सुधार समिति के तत्वावधान में इसराना मंडी में 12 नवंबर को एक दिवस गुरु रहबरों एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर े नाम समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी समिति के प्रधान केके भान ने दी। उन्होंने बताया कि इसराना की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि जागृति मिशन के संस्थापक सुनील दास, विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी पृथ्वी राज चौहान व अति विशिष्ट अतिथि मोलाना मोहम्मद उसमान रहमानी व डॉ. मनोज कुमार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पंजाब की मशहूर गायिका गिनी माही, आरडी सागर लोगों को गुरु रहबरों के जीवन चरित्र से अवगत करवाएंगे।