फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-हनुमान कॉलोनी निवासी युवती का कॉलेज जाते समय किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की हनुमान कॉलोनी से बीएड कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा सुबह के वक्त कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। किला थाना पुलिस ने छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अशोक कुमार निवासी हनुमान कॉलोनी ने किला थाना पुलिस को बताया। उसने बताया कि उसकी लड़की अरुणा इसराना स्थित एनसी कॉलेज में बीएड में पढ़ती है। वह सात नवंबर को घर से सुबह 10 बजे कॉलेज जाने के लिए निकली थी। उसका इस दौरान अपहरण कर लिया। उन्होंने कई जगह उसको तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता की शिकायत लेकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें