विधायक के गोद लिए गांव में नहीं हुआ विकास
थर्मल। गांव रजापुर में हलका ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने गोद लिया है। उन्होंने गांव के विकास पर पांच करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही थी। दावा किया जा रहा है कि पांच हजार रुपये का भी काम नहीं हुआ। गांव में बने वृद्धाश्रम पर एक दबंग आदमी ने कब्जा कर लिया है। वह उसमें अपने पशु बांध रहा है। गांव में महिलाओं के बैठने के लिए बनी चौपाल में पुरुष सुबह ही ताश खेलने बैठ जाते हैं। इससे भी बुरा हाल गांव की सफाई का है। गांव की सभी गलियों में कीचड़ है। ग्रामीण ब्लॉक समिति सदस्य सुभाषचंद, सतीश फौजी, कर्मबीर पंच, सुभाष पंच, सोहनलाल, राजिंद्र पंच ने बताया कि विधायक ने गांव को तो गोद ले लिया, लेकिन आज तक एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। न ही समस्याओं का समाधान हुआ है।