लार्वा मिलने पर 21 लोगों को थमाया दिया नोटिस
थर्मल। पीएचसी काबड़ी की टीम को काबड़ी गांव में निरीक्षण के दौरान 21 जगह लार्वा मिला है। उसने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मुख्य पीएचसी अधिकारी की देखरेख में एक टीम बनाई गई है। टीम ने घर-घर जाकर कूलर और पानी की टंकियों की जांच की। लार्वा मिलने के बाद काबड़ी पीएचसी ने 21 लोगों को नोटिस थमा दिया। सबसे पहले काबड़ी गांव में जांच की गई तो काबड़ी में पांच कूलरों, हरि नगर में चार कूलरों और तीन टंकियों, सैनी कॉलोनी में 6 कूलरों और तीन टंकियों, जबकि शक्ति नगर में एक कूलर में मलेरिया मच्छर का लार्वा पाया गया। टीम ने इन स्थानों पर पानी को बदलवाया और लोगों को हिदायत दी कि दोबारा जांच में यदि लार्वा मिला तो कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र ने कहा कि लोगों को कूलर के पानी को हर रोज और टंकी के पानी को समय-समय पर बदलना चाहिए।