फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक गुरमति ट्रेनिंग कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक गुरमति ट्रेनिंग कैंप शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड-7 स्थित गुरुद्वारा संत भाई नरेण सिंह में गुरमति ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप का आयोजन सिख मिशनरी कॉलेज सर्किल पानीपत जोन हरियाणा, समूह प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा संत भाई नरेण सिंह और पानीपत की समूह धार्मिक सभा सोसायटियों के सहयोग से किया जाएगा। यह कैंप 28 जून तक चलेगा। कैंप में 200 बच्चों ने भाग लिया। इसमें धार्मिक शिक्षा के साथ बच्चों में नैतिक गुणों का भी संचार किया जाएगा। सिख मिशनरी कॉलेज सर्कल पानीपत के प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को समाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। ये समाज को दीमक की तरह खोखला कर रही हैं। मनुष्य की बुनियादी जरूरत पानी है। हम लोगों को पानी को संभाल कर रखना होगा। इसके साथ ही बच्चों को गुरमति सिक्ख रहित मर्यादा के अनुसार बच्चों को तीन बानियों का नितनेम सुबह, जपजी साहिब के पाठ का शुद्ध उच्चारण और शाम को रहिरास साहिब के पाठ का शुद्ध उच्चारण के बारे में बताया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, तरण सिंह गुरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जोगा सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें