फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगे 1.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठग ने विजय नगर के एक युवक के खाते से 1.68 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विजय नगर निवासी विजय भल्ला ने बताया कि 11 अप्रैल को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। उक्त व्यक्ति ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। उसको कहा कि उनके पास आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उस पर लिमिट बढ़ने का ऑफर है। अगर वह लिमिट बढ़ाना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर अपनी डिटेल इसमें भर दें। उसने लिंक पर क्लिक कर अपना फार्म सबमिट कर दिया। कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 1.68 लाख रुपये कट गए। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें